समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवती ने अपनी बहन की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में हाल में जज फार्म मुखानी में किराए में रहने वाली मूलरूप से नेपाल निवासी सपना सेजुवाल ने कहा है कि उसकी छोटी बहन सपना (16) आए दिन लड़ाई-झगड़ा कर घर से भागती रहती है। तीन दिन पूर्व भी वह घर छोड़कर चली गई। जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इसके बाद बीते दिवस वह पुनः लड़ाई-झगड़ा कर घर छोड़कर जा चुकी है। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



