जुलाई माह में लापता हुई महिला की कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से बिना बताए अचानक महिला लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग हाथ न लगने पर वह पुलिस की शरण में पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराकर बहन की सकुशल वापिसी की गुहार लगाई। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में चौसला निवासी गोपाल सिंह ने कहा है कि उसकी बहन गीता नेगी (45) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते वह बीती 2 जुलाई को अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से बहन की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440