
समाचार सच, हल्द्वानी। गंगा दशहरा पर्व पर मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त टीम ने रक्तदान कर पुण्य का कार्य किया। यहां मुखानी स्थित स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबिल ब्लड बैंक रक्तदान करने के उपरांत टीम का कहना था कि रक्तदान महादान है। रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढेरों रंग भी भरता है। इंसान की रक्त की कमी को पूरा दूसरा इंसान ही कर सकता है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिये इस कार्य में सबको आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम आगे भी इस रक्तदान सेवा में भागीदारी करती रहेगी।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से अमित गुप्ता, राहुल राठौर, कृष्णा कफल्टिया, निहाल सक्सेना, नीलिमा राणा शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












