पत्नी से विवाद के बाद मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हल्दूवाला क्षेत्र में पत्नी के विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली कि हल्दूवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा। मृतक व्यक्ति की पहचान शंभू थापा पुत्र हरिलाल निवासी हल्दूवाला थाना कैंट उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान मृतक के बच्चों ने बताया कि मृतक मिस्त्री का कार्य करता था। कल रात किसी बात को लेकर मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था तथा आज प्रातः उसकी पत्नी रायपुर क्षेत्र में स्थित अपने भाई के घर चली गई थी। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440