समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी विस के विधायक बंशीधर भगत ने यहां देवलचौड़ स्थित श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय को फर्नीचर तथा शौचालय निर्माण के लिये विधायक निधि से तीन लाख रुपये प्रदान किये। प्राचार्य डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी ने महाविद्यालय परिवार की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया।
शनिवार को यहां महाविद्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में विधायक बंशीधर भगत ने शनि प्रदोष काल में शिव रुद्राभिषेक व पूजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा नवीन चन्द्र जोशी ने वैदिक विधि से पूजन करवाया। इस दौरान प्राचार्य श्री जोशी ने विधायक श्री भगत को महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों के बैठने तथा शौचालय निर्माण के लिये अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में विधायक महोदय को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। जिस पर श्री भगत ने उक्त अनुरोध को स्वीकार करते हुए विधायक निधि से तीन लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आनन्द लोक सोसायटी के अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, स्थानीय पार्षद राजू नेगी, पान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान किशन सिंह दरम्वाल, विनोद लोशाली, डा0 रमेशचंद्र द्विवेदी, दलजीत सिंह, राकेश गर्ग, हरीश भाकुनी, डा0 कृष्ण चन्द्र जोशी, डा0 चन्द्र बल्लभ बेलवाल, अनुराग जोशी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी, दीपक तिवारी आदि उपस्थित थे।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440