समाचार सच, हल्द्वानी। शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 75वीं पुण्यतिथि पर दीवान सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज डोन परेवा में आयोजित सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया।
इस दौरान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आज हमें शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा व पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा। यही देश के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने युवा पीढ़ी से देश के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर करने वाले शहीद दीवान सिंह बिष्ट से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने कहा कि आज हम वीर सपूतों की बदौलत ही आजादी की सांस ले रहे हैं। इस आजादी को अक्षुण बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुटता से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में संयोजक गोपाल दत्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, प्रताप बिष्ट, तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, ग्राम प्रधान किरन उपाध्याय, चन्दन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, बालादत्त बिनवाल, अम्बादत्त बिनवाल, भुवन चन्द्र, केशव दत्त, दिलीप सिंह रौतेला, रामदत्त नैनवाल, शिवराज सिंह बिष्ट, गिरीश चन्द्र तिवारी, जीवन सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह के अलावा क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


