मोदी सरकार ने भारत राष्ट्र को समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाया : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लोककल्याण और भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के आज 8 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता की।

मदन कौशिक ने कहा की विकास व सुशासन के यज्ञ के इन 8 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतवासियों की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति के साथ-साथ भारत राष्ट्र को समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 21,000 करोड़ से अधिक की किसान सम्मान राशि हस्तांतरित की। मोदी सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं के माध्यम से श्अंत्योदय और समग्र विकासश् का संकल्प धरातल पर साकार हुआ है। पिछले आठ वर्षों में मोदी सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहकर एक नए भारत का निर्माण कर ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जिला युवा महोत्सव में वुडलैंड्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, लोकगीत और नृत्य में प्रथम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440