सड़क पर पैसे गिरे पैसे मिलना ये संकेत शुभ है या अशुभ; जानें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कभी न कभी आपके साथ भी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपको सड़क पर चलते हुए गिरे हुए पैसे गिरे मिले होंगे। वह सिक्का भी हो सकता है और नोट भी। ऐसा होने पर मन में अक्सर यह उलझन रहती है कि इन पैसों का क्या किया जाए? कुछ लोग जहां इसे उठाकर अपनी जेब में रख लेते हैं तो वहीं बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे किसी जरूरतमंद को देते हैं या फिर मंदिर में दान कर देते हैं। लेकिन क्या सड़क पर गिरे पैसे उठाने चाहिए? सड़क पर पैसे गिरे मिलना कोई शुभ संकेत है या अशुभ? इन सबके बारे में यहां जानें।

सड़क पर पैसे गिरे मिलना मतलब लकी हैं आप
सड़क पर गिरे पैसे खासकर सिक्के मिलने का संबंध आध्यात्मिकता से है। वास्तु शास्त्र की मानें तो सड़क पर सिक्का गिरा मिलने का मतलब है कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके साथ है। ऐसे में पूरी मेहनत के साथ आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी और आपकी तरक्की होगी। जिन लोगों को सड़क पर गिरे हुए पैसे मिलते हैं उन्हें भाग्यशाली समझा जाता है। चीन में पैसे या सिक्कों को केवल लेन-देन के रूप में नहीं देखा जाता बल्कि इसे अच्छे भाग्य का भी प्रतीक माना जाता है। भारत में धन को देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है इसलिए अप्रत्याशित ढंग से सड़क पर पैसे गिरे मिलना अच्छा ही समझा जाता है।

इन पैसों को संभालकर रखें, खर्च न करें
कई बार सड़क पर गिरे सिक्के मिलने का संबंध किसी नई शुरुआत से भी हो सकता है. अगर आप किसी नई योजना, नया व्यापार या नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सिक्का गिरा मिलना इस बात का संकेत है कि आपको उस दिशा में अब काम करना चाहिए क्योंकि सही समय आ गया है। यह सफलता और प्रगति की भी निशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

-अगर किसी जरूरी काम से कहीं जाते वक्त आपको रास्ते में पैसे गिरे मिलें तो इस बात का संकेत है कि आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।
-अगर काम से वापस घर लौटते वक्त रास्ते में पैसे गिरे मिलें तो यह संकेत हो सकता है कि आपको आर्थिक लाभ होने वाला है।
-आप चाहें तो सड़क पर गिरे इन पैसों को मंदिर में दान करने की जगह अपने पास पर्स में या घर में कहीं रख सकते हैं लेकिन उन्हें खर्च नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440