अगर समय पर न बदली जाएं तो हो सकती है मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। रोजाना के रूटीन में कुछ ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं जिन्हें समय-समय पर बदलना जरूरी होता है। अगर समय पर न बदली जाएं तो मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं।

कब बदलें रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें
ज्यादातर लोग रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को उतनी बार नहीं बदलते जितनी बार उन्हें बदलना चाहिए। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों को कब बदलना चाहिए।

बेड शीट्स
बेड पर बिछने वाले चादर को हफ्ते में एक बार जरूर धोएं। गंदे चादर पर पसीने के कारण ऐसे बैक्टीरिया पनप सकते हैं जिनकी वजह से एक्ने तेजी से बढ़ने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   अब 3D, AI और VR से पढ़ेंगे भौतिकी! डॉ. सुधा पाल के इनोवेशन को भारत सरकार ने किया डिज़ाइन रजिस्टर्ड

तकिया
हर साल तकियों को बदलने की सलाह दी जाती है। दरअसल, समय के साथ डेड स्किन, धूल के कर्ण और गंदगी की समस्या बढ़ सकती है।

नहाने की तौलिया
3 से 4 बार इस्तेमाल करने के बाद इसे धोएं। दरअसल, तौलिया के हल्का गीला होने पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

टूथब्रश
टूथब्रश को तीन महीने में एक बार बदलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रश पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं और समय के साथ ये असरदार तरीके से सफाई करना बंद कर देते हैं।

शॉवर लूफा
हर 4 हफ्ते बाद अपने लूफा को बदल लें। लूफा के मॉइस्चर की वजह से उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं।

मस्कारा
मस्कारा को हर तीन महीने में बदलना चाहिए। पुराने मस्काले में ऐसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनकी वजह से आंखों के इंफेक्शन का खतरा होता है।

यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

मेकअप स्पॉन्ज
हर तीन महीने में मेकअप स्पॉन्ज बदल देना चाहिए। पुराने स्पॉन्ज में बैक्टीरिया होते हैं जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।

घर की चप्पल
तीन महीने में घर की चप्पलों को बदलने की सलाह दी जाती है। ऐसा हाईजीन मेंटेन करने के लिए कहा जाता है।

किचन स्पॉन्ज
हर डेढ हफ्ते में किचन स्पॉन्ज को बदलें। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन स्पॉन्ज में बैक्टीरिया एक टॉयलेट सीट से ज्यादा होते हैं।

अंडरवियर
6 से 12 महीने में अंडरवियर बदल देना चाहिए। ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने पर इसकी इलास्टिक कमजोर हो जाती है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने की वजह से बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440