पर्वतीय क्षेत्रों में कहर बरपा रही मानसून की बारिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं व गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपाने लगी है। बारिश के चलते बागेश्वर में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गढ़वाल मंडल में भी बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बागेश्वर में कलना बैंड के पास सड़क का करीब 10 मीटर तक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर गढ़वाल मंडल के श्रीनगर के श्रीकोट में अलकनंदा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से एक व्यक्ति बीच नदी में ही फंस गया। लोगों ने किसी तरह इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। नदी में फंसे व्यक्ति को राहत दल ने राफ्ट के सहारे बाहर निकाला। हरिद्वार में रविवार सुबह तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं, कनखल के लाटो वाली कॉलोनी में भी पानी भरा गया है। बारिश के कारण चंडी देवी के पहाड़ से पत्थर भी गिर रहे हैं। इसके चलते रास्ता बंद हो गया है। कोटद्वार में भारी बारिश के कारण तटबंध टूट गया। जिसके कारण क्षेत्र के नदी-नाले ऊफान पर आ गए। इसके चलते लोगों के घरों में पानी और मलबा घुस गया। वहीं, कई जगह खेती को भी नुकसान हुआ है। आंधी-तूफान से पेड़ भी गिर रहे हैं। पहाड़ी से भूस्खलन होने से कई जगह रास्ते बंद हैं। मलबा आने से लोगों के घरों में पानी भी घुस गया है। उधर, पिंडर और अलकनंदा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। देर रात को पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश का कहर देखने को मिला। अचानक हुई तेज बारिश से मसूरी के मौसानिक लॉज बस स्टैंड के पास एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी तीन टैक्सी कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर मोहल्ले में सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस गया। स्थानीय निवासी ईश्वरी मैखुरी, जगदीश सेमवाल ने कहा कि एनएच कार्यदायी संस्था ने हाईवे के किनारे नालियां नहीं बनाई हैं, जिससे उनके घरों में बारिश का पानी और मलबा भर गया है।

यह भी पढ़ें -   मोहिनी एकादशी 2026: पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख शुक्ल पक्ष की ग्यारस को आती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440