अनियंत्रित कार की टक्कर से मां – बेटी हुई घायल

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित कार ने टक्कर मार मां बेटी को घायल कर दिया। जिनको उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बीती दोपहर रूद्रपुर की तरफ से अनियंत्रित गति से आ रही कार संख्या यूके 04डब्ल्यू-4500 ने रामपुर रोड में एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस बीच बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी पर बैठी मां – बेटी को टक्कर मार बुरी तरीके से घायल कर दिया। घायल मां – बेटी तल्ली बमौरी निवासी रमेश चन्द्र जोशी की पत्नी चंपा जोशी व पुत्री मेघा जोशी कार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। इतना ही नही अनियंत्रित कार ने कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। वाहन को बेकाबू होते देख आस-पास के लोगों में खलबली मच गयी। लोगों का कहना है कि अगर कार खंभे से नहीं टकराते तो वहां रहने वाले मूर्तिकार परिवार को भी जनहानि का सामना करना पड़ सकता था। घायल मां- बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रूद्रपुर निवासी कार चालक अभिषेक नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सरकारी आश्वासनों से टूटा सब्र, ग्रामीणों ने खुद उठाए गेती-फावड़े और शुरू कर दी सड़क निर्माण की राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440