पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/रुड़की। कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जी हां कुछ ऐसा ही मामला उत्तराखण्ड के रुड़की के गंगनहर कोतवाली पुलिस के सामने आया है। जहां शादीशुदा व दो बच्चों की मां लोक-लाज त्याग कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस व महिला के परिजन पारिवारिक प्रतिष्ठा व बच्चों के भविष्य की दुहाई देती रही लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

दरअसल बीते तीन दिन पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गयी थी। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन किया और फिर पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसके प्रेमी को दिल्ली से बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रेमी युगल को कोतवाली लाया गया। जहां महिला और उसके पति के परिजन आपस में झगड़ने लगे। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि महिला की 8 वर्ष की एक पुत्री और 4 वर्ष का पुत्र भी है। महिला का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग है।
इधर कोतवाली में पति के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग महिला को समझाने में लगे हुए है। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। इस पूरे मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने कहा महिला से पूछताछ हो रही है।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440