संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला मां बेटे का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/चमोली। जनपद चमोली के जंगल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मां बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मामला उस्तोली गांव के जंगल का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकी मिली। मां-बेटे दोनों की मृत्यु हो गई है। नंदानगर तहसील के तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
चमोली जनपद में एक महिला अपने 14 माह के बच्चे के साथ जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। दोनों की मौत हो चुकी है। घटना से हर कोई स्घ्तब्घ्ध है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नंदानगर घाट के सरपाणी गांव की एक महिला अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ उस्तोली गांव के जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटके मिली। दोनों की मौत हो चुकी है। इस घटना से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर तहसील नंदानगर की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार राकेश देवली का कहना है कि महिला ने बच्चे को अपनी पीठ पर बांध रखा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि मृतका 20 साल की अनीशा देवी पत्नी सुखवीर लाल है। जिसका मायका बांजबगड़ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर ही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440