राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में विपक्ष के हंगामे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख को लेकर तीखा हमला बोला है। सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी की हताशा और कुंठा लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अब भी ऐसी सामंती सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं, जिसमें वे देश और संसद को अपनी इच्छा के मुताबिक चलाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक देश की सत्ता पर अपना अधिकार समझने वाले लोगों को यह बात स्वीकार नहीं हो रही है कि आज एक साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि विपक्ष में बेचैनी और हताशा दिखाई दे रही है।

झारखंड आंदोलन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना
झारखंड में चल रहे आंदोलन में राहुल गांधी की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील माहौल में राहुल गांधी को वहां नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अलग-अलग स्थानों पर छात्रों को एकत्र कर रहे हैं, जिससे परिस्थितियां और राजनीतिक रूप ले रही हैं।

यह भी पढ़ें -   पुत्रदा एकादशी 2026: इस दिन सफाई, बाल कटिंग जेसे काम एक दिन पहले कर ले? क्यों जानिए इससे लगने वाले दोष के बारे में

‘उत्तराखंड में नकल माफिया पर कार्रवाई नहीं हुई’ वाले बयान पर पलटवार
सीएम धामी ने उत्तराखंड में नकल विरोधी कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड आकर यह दावा किया कि प्रदेश में नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा की बहनों के लिए रक्षाबंधन की मुफ्त बस यात्रा बनी सपना, क्षेत्र में रोडवेज सेवा ही नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और इसके तहत 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

‘60 साल में रोजगार नहीं दिया, अब युवाओं को मिल रहा मौका’
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने करीब छह दशक तक देश पर शासन किया, वे रोजगार के क्षेत्र में अपेक्षित काम नहीं कर पाए। इसके विपरीत भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग अभी भी देश को पुराने तौर-तरीकों से चलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन आज भारत बदल रहा है और देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440