कन्टेनर की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सेलाकुई बाजार में एक कन्टेनर ने एक मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी है। मोटरसाइकिल चालक सड़क पर पड़ा हुआ है और कन्टेनर चालक कन्टेनर को लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल ही चीता कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल पर विनोद उनियाल पुत्र कारेश्वर उनियाल उम्र 42 वर्ष निवासी भगवानपुर राजा वाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून घायल अवस्था में पड़े हुए थे, जिनको तत्काल नजदीकी अस्पताल ग्राफिक एरा हॉस्पिटल धूलकोट भेजा गया। जिस पर चिकित्सकों द्वारा विनोद उनियाल को मृत घोषित किया गया। घटनास्थल से मृतक विनोद उनियाल की पल्सर नंबर यूके16ए-2160 को तथा घटना कारित करने वाले कंटेनर को चीता कर्मचारियों द्वारा खोजकर कंटेनर नम्बर आरजे02जीबी-6909 व उसके चालक को सुरक्षा की दृष्टि से थाना सेलाकुई लाया गया है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक विनोद उनियाल की मोटरसाइकल सड़क के बीच मे पड़े गोबर से बचने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गयी और ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई। मृतक जेबीआईटी शंकरपुर में लैब टेक्नीशियन का काम करता था और अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   135 दिन से धरने पर बैठे लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सरकारी अस्पतालों की लैब को लेकर फिर उठे सवाल; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440