सांसद अजय भट्ट ने वैक्सीन सेन्टरों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दी शाबाशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सांसद अजय भटट द्वारा यहां महानगर में वैक्सीन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमबीपीजी कालेज तथा बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मन्दिर में लगे वैक्सीन सेन्टरों में समर्पण भाव से कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को शाबाशी दी। वैक्सीन सेन्टरों पर काफी संख्या मे लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे।

सांसद श्री भट्ट ने कहा कि आज से देश के 18 वर्ष की आयु के ज्यादा के हर व्यक्ति का निशुल्क टीकाकरण शुरू हो गया है। उन्होने कहा कि जीवन सुरक्षा के लिए तथा कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवायें। वैक्सीन टीका सुरक्षित है, अफवाहों पर ध्यान ना दें, टीकाकरण के बाद भी कोविड नियमों का पालन अवश्य करें। श्री भटट ने कहा कि वैक्सीन अभियान के इस चरण से सबसे बडा लाभ गरीबों, मध्यम वर्ग, देश के युवाओं का होगा। हम सभी वैक्सीन लगवायेंगे और मिल कर कोरोना को हरायेंगे। उन्हांेने कहा कि कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करायें तथा समाज के लोगो को टीकाकरण के लिए भी प्रेरित भी करें।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, अजय राजौर, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिह खाती के अलावा नवीन पंत, विनीत अग्रवाल, देवेन्द्र बिष्ट, हिमांशु मिश्रा, प्रताप सिह रैक्वाल, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष सिह,अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश सिह, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440