समाचार सच, हल्द्वानी। टैक्स की नई दरों के सर्वे का निर्धारण करने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची नगर निगम की टीम को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जब तक व्यापारियों को पूर्ण सुविधाएं नहीं मिल जाती तब तक व्यापारी किसी भी सर्वे व टैक्स का विरोध करेगा। इस दौरान नगर निगम प्रशासन व ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि नगर निगम जबरन व्यापारियों पर कोई टैक्स लगाया गया तो उसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
सर्वे टीम के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कप मच गया। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और निगम कर्मचारियों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले कारोबारियों को सुविधा दी जाए, उसके बाद सर्वे की कार्रवाई की जाए। ट्रांसपोर्ट नगर में नालियां चौक पड़ी हैं। बरसात में गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों व स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रांसपोर्ट नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, संरक्षक इन्द्र भुटियानी, पंकज बोहरा, खीमानंद शर्मा, चन्द्रशेखर पांडे, अमन भट्ट, जसपाल मालदार, आनंद बिनवाल. मुकेश खन्ना, हरजीत सेठी, बिट्टू बाबू, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













