हल्द्वानी में नगर निगम का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, 4000 रुपये जुर्माना वसूला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से कालाढूंगी चौक से पटेल चौक तक एक बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान का संचालन किया। इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच दुकानदारों का चालान किया और एक ट्रॉली सामान जब्त किया।

नगर निगम ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के आरोप में कुल 4000 रुपये का जुर्माना वसूला। इनमें चार चालान अतिक्रमण के लिए और एक चालान गंदगी फैलाने पर किया गया।

अभियान में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक और नगर निगम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने मौके पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वे सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करते पाए गए, तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उनका कहना है कि अतिक्रमण न केवल आम जनता के लिए असुविधा पैदा करता है, बल्कि शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440