रेलवे ट्रैक के पास मिले शव मामले में दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, मृतक की पत्नी ने दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने 27 नवंबर को रीठा मंडी लक्खीबाग के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक मिले शव के सम्बन्ध में मृतक शम्भू की पत्नी निर्मला द्वारा थाना सिटी कोतवाली पर दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 554/23 धारा 302 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग के त्वरित अनावरण हेतु 4 अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है

गौरतलब हैं की विगत 27 नवंबर 2023 को चौकी प्रभारी लक्खीबाग को दिन के 11रू15 बजे करीब सूचना मिली कि रीठा मंडी के पास रेलवे के फ्लाईओवर पर पटरी से एक मीटर की दूरी पर एक शव चित अवस्था में पड़ा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज व अन्य अधिकारी गण के द्वारा मौके पर तत्काल फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौका मुआयना किया गया तो पाया कि शव के गर्दन पर चाकू की चोट का निशान है। शव के पास ही एक पेपर काटने का चाकू पड़ा हुआ था, जिस पर खून लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया मृत्यु चाकू से गर्दन पर आई चोट से होनी प्रतीत हुई है। मृतक की शिनाख्त शंभू पुत्र मोतीचंद निवासी बकुला थाना पडोना जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक शंभू पिछले 4 महीने से सिंघल मंडी में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ किराए पर रहता था और पेंटर के रूप में मजदूरी करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440