मांसपेशियों में बनी गांठ को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। शरीर के किसी भी अंग में गांठ या लम्प बनने से अक्सर लोग इसे कैंसर समझ बैठते हैं। जरूरी नहीं कि हर तरह का गांठ या ट्यूमर कैंसर ही हो। कुछ गांठ बनने पर दर्द नहीं होता, तो किसी में काफी दर्द होता है, ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। कई बार त्वचा और मांसपेशियों में भी छोटी-छोटी गांठ उभर आती है। ये गांठ किसी भी हिस्से में हो सकती है। हर किसी में इसका आकार-प्रकार अलग होता है। कई बार ये गांठ सख्त भी होती है। यदि आपको भी मांसपेशियों में गांठ है और वे एक सामान्य गांठ है, तो आप इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकते हैं।

मांसपेशियों में कहां-कहां होती हैं गांठें
पीठ, कंधे, हाथों, पसलियों आदि में मांसपेशियों में गांठें हो सकती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खानपान में पोषक तत्वों की कमी, कई बार चोट लगने के कारण भी गांठें बन जाती हैं। यदि डाइट में महत्वपूर्ण विटामिन्स की कमी होगी तो इससे भी गांठें विकसित होने लगती हैं। कुछ लोगों के पैरों में भी मांसपेशियां हो जाती हैं, इसकी वजह है ज्वाइंट्स में दर्द रहना, सूजन रहना। यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है, तो भी गांठ हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   १० मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मांसपेशियों में हुई गांठ को दूर करने के घरेलू उपाय

  • यदि आपको गांठ नजर आ रही है, तो गर्म सिंकाई करें। इससे दर्द, सूजन से राहत मिलेगा। गांठ का आकार कम होने लगेगा।
  • गर्म तेल से मालिश करने से गांठों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप नारियल या सरसों तेल ले सकते हैं। तेल में अजवाइन, लहसुन की एक कली डालकर पकाएं और गुनगुना होने पर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व सूजन, दर्द को दूर करता है। आप गांठ में दर्दहोने पर हल्दी वाला दूध का सेवन करें। कच्ची हल्दी को पीसकर उसका लेप भी लगा सकते हैं।
  • खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। एक्सरसाइज करें। जितना एक्टिव रहेंगे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। मांसपेशियां मजबूत होंगी। नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ेगा। प्रतिदिन 20 से 30 मिनट तक व्यायाम जरूर करें। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी मांसपेशियों में गांठें नहीं बनेंगी।
  • बाहर का खाना अधिक ना खाएं। प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, पैकेज्ड फूड, शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन करना छोड़ दें। ये सभी चीजें किसी ना किसी रूप से सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इससे कई रोगों के होने का खतरा भी बढ़ सकता है। हरी सब्जियां, फल, अनाज, दालें, बीज आदि भरपूर मात्रा में डाइट में शामिल करें।
यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

(नोट – इस लेख में दी गई सभी जानकारियां, टिप्स, सुझाव सामान्य जानकारी देने और सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। किसी भी तरह की गांठ शरीर के किसी भी भाग में दिखे, तो इन घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने से पहले कृपया किसी चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें।)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440