गलत खानपान, तनाव और अन्य गलत लाइफ स्टाइल से हैं परेशान तो इससे छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सुबह होने वाली एसिडिटी एक बड़ी समस्या बन गई है। सुबह होने वाली एसिडिटी काफी समय तक परेशान रहती है। कॉलेज से लेकर ऑफिस में गैस की वजह से शार्मिंदी महसूस होता है। अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बेहतरीन नुस्खें बताने जा रहे हैं।
अगर आपको भी सुबह-सुबह एसिडिटी परेशान करती है, जो कि यह एक आम समस्या है। आमतौर पर इस तरह की समस्या गलत खानपान, तनाव और अन्य लाइफस्टाइल से संबंधित अन्य कारणों से होती है। चलिए आपको बताते हैं इन नुस्खों के बारे में बताते हैं।

नींबू और अदरक
रोजाना सुबह उठते ही आपको 1 गिलास पानी में नींबू का रस और अदरक का टुकड़ा मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। जब आप सुबह उठ जाए तो इस नुस्खा को जरुर अजमाएं। यह काफी फायदेमंद होता है।

आंवला का जूस
गैस में राहत के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है। आंवला एक प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को को कम करने में सहायक है। इसके लिए आंवला के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गर्म पानी की बोतल में रखकर पूरे दिन भी पी सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में मां-बेटे की मौत से पसरा मातम, 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद मां ने भी गंवाई जान

दही का सेवन करें
दही में प्रोबायोटिक्स होता है, जो पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप नाश्ते में दही का सेवन करते है, तो एसिडिटी दूर होगी। इतना ही नहीं, दही आपकी पेट की गर्मी को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

पुदीना होगा फायदेमंद
पुदीना में भी प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप पुदीने की पत्तियों का जूस या पुदीने की चाय पी सकते हैं।

नारियल पानी
सुबह-सुबह नारियल का पानी पीना काफी हेल्दी होता है। नारियल पानी में पोटैशियम होता है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप चाहे तो पूरे दिन में कभी भी नारियल पानी पी सकते हैं।

एक्सरसाइज करें
नियमित रुप से व्यायाम करने से पेट बेहतर रहता है। एसिडिटी की समस्या कम होती है। सुबह उठकर आप एक्सरसाइज करें तो पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440