तनाव से बचाव में कारगर है मशरूम, जानें इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मशरूम में मौजूद साइलोसाइबिन नामक कंपाउंड डिप्रेशन की आशंका को काफी हद तक कम करने में सक्षम हो सकता है। साथ ही यह इस रोग के इलाज में भी कारगर सिद्ध हुआ है। शोधकर्ताओं के अनुसार अवसाद के इलाज में ली जाने वाली दवाएं अक्सर दिमाग में भावनाओं संबंधी प्रतिक्रियाओं पर असर डालती हैं। ऐसे में मशरूम इस असर को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें -   मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है

इम्युनिटी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग दवाइयों का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन खाने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो इम्घ्युनिटी को बढ़ाती है। ऐसे ही मशरूम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मशरूम के सेवन से शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। मशरूम में प्रोटीन, कार्बाेहाइडेट, नाइट्रोजन, फास्फोरिक एसिड पाया जाता है। जिनसे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है

एनीमिया में कारगर
मशरूम में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। पर्याप्त मात्रा में इसके सेवन से एनीमिया के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा मशरूम में दमा और मधुमेह जैसी बीमारियों से लड़ने की भी क्षमता होती है। इसमें कार्बाेहाइड्रेट काफी कम मात्रा में होता है, लिहाजा यह शरीर का वजन नियंत्रित करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों और त्घ्वचा संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440