बारिश के मौसम में जरूर खाएं भुट्टा, यह पेट के लिए है फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बारिश के मौसम में कच्ची मक्का या भुट्टा बेहद फायदेमंद माना जाता है। भुट्टा ऐसा अनाज है जिसे पकाने के बाद भी उसके पौष्टिक और एंटीआक्सीडेंट गुण नष्ट नहीं होते बल्कि बढ़ जाते हैं। पेट के अल्सर से छुटकारा दिलाने में भुट्टे मददगार होते हैं।
कार्नफ्लेक्स के रूप में लेने पर यह हृदयरोग की रोकथाम में सहायक होता है। इसमें विटामिन बी और फरलिक एसिड होता है जिससे खून की कमी दूर होती है।

-इससे आयरन की कमी पूरी होती है। भुट्टा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में खास भूमिका निभाता है।

-दरअसल, मक्का अन्य अनाज की अपेक्षा बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो बाजार में कई प्रकार की मक्का आती है। लेकिन सभी फायदेमंद होती है । इस प्रकार करीब 100 ग्राम उबले हुए मक्का में 96 प्रतिशत कैलोरी, 70 प्रतिशत पानी, और 20 प्रतिशत कार्ब्स होता है। इसमें कुछ मात्रा फाइबर, प्रोटीन और फेट भी होता है।

मक्का खाने के फायदे –

मक्का में कैरोटिनायड, जेकसेन्थिन, ल्यूटिन, एंटीआक्सीडेंट आदि तत्व होते हैं। जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ल्यूटिन आंखों को लैपटाप और सेल फोन स्क्रीन की नीली रोशनी से उत्पन्न आक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम आपके हृदय को स्वस्थ रखता है और फोलेट बच्चों के मानसिक विकास में वृ(ि करता है। इसलिए मक्का खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440