नैनीताल: भाजपा ने घोषित किए विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, संगठनात्मक ढांचे में आएगा सुधार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपने अलग-अलग मोर्चों के जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।

आज देर शाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा यह सूची जारी की गई। ये नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मंजूरी और संबंधित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों से हुई चर्चा के बाद अंतिम रूप दी गई हैं।

यह भी पढ़ें -   ऐसा लगा जैसे बाबा ने खुद घर बुला लिया…अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त की भावुक कहानी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीतिन राणा ने बताया कि घोषित पदाधिकारियों में युवा मोर्चा की कमान चंदन बिष्ट को, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी कंचन उप्रेती को, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर गणेश शाह को, ओबीसी मोर्चा में नन्हे कश्यप को, अनुसूचित जाति मोर्चा में रवींद्र बाली को और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए अली नकवी को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

इन नए दायित्वों के साथ संगठन की जिला इकाई में सशक्त नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440