नैनीताल: दीपा दर्मवाल बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, देवकी बिष्ट को मिला उपाध्यक्ष पद, मात्र एक वोट से भाजपा ने पलटी बाज़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। लंबे सस्पेंस और हाईकोर्ट तक पहुंचे विवाद के बाद नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर भाजपा की दीपा दर्मवाल ने सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने कब्जा जमाया।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल 22 वोट डाले गए, जिनमें भाजपा को 11 और कांग्रेस को 10 वोट मिले, जबकि एक वोट अमान्य रहा। इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक घमासान के कारण मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: करें ये उपाय, पितरों और भगवान विष्णु-शिव की मिलेगी विशेष कृपा

14 अगस्त को हुए चुनाव के बाद मतगणना तो उसी दिन पूरी हो गई थी, लेकिन रिजल्ट को सीलबंद लिफाफे में रखकर डबल लॉकर में सुरक्षित किया गया था। आज परिणाम घोषित करते वक्त कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी और पैदल गश्त की गई।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश

गौरतलब है कि वोटिंग के दौरान 5 सदस्य गायब हो गए थे, जिस पर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर अपहरण के आरोप लगाए थे। यही विवाद हाईकोर्ट तक पहुंचा और कल भी इस मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एसएसपी और डीएम से शपथ पत्र मांगा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440