नैनीताल पुलिस को मिली सफलताः कैंटर में भरकर ला रहे थे बीयर की आठ सौ पेटिया, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जिले की धानाचूली चौकी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बीयर की आठ सौ पेटियां बरामद की गई। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही हैै। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को भी भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

नैनीताल में शांति, कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस टीम चौकी धानाचूली चेक पोस्ट पर बीती रात्रि को चेंकिग अभियान पर थे। तभी टीम को एक कैंटर वाहन संख्या यूके-04 सीबी-0213 दिखायी थी। टीम ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम को अवैध रूप से ले जाई जा रही आठ सौ पेटी बियर बटवाइजर बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल पुत्र सोमपाल निवासी बरहनी बाजपुर उधम सिंह नगर तथा संजय आर्य पुत्र कैलाश आर्य निवासी आईटीआई कॉलोनी थाना बनभूलपुरा बताया है।

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी, धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार, एससीपी जगदीश भारती, कांस्टेबल ललित शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

Nainital police got success: eight hundred cases of beer were being filled in the canter, two accused arrested

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440