बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए भारी पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए व्यापक स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। फ्लैग मार्च का नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना तथा शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों को सख्त संदेश देना है। पुलिस बल द्वारा प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए दिनेश आर्य, सांसद अजय भट्ट ने दी बधाई

इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य खुफिया तंत्रों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और हर सूचना का गंभीरता से सत्यापन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

नैनीताल पुलिस ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440