हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से लापता हुई नैनीताल निवासी किशोरीए परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से नैनीताल की रहने वाली एक किशोरी लापता हो गयी। काफी खोजबीन के के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टोले कंपाउंड मल्लीताल, नैनीताल निवासी 15 वर्षीय आशिका पुत्री गुड्डू बीते दिवस अपनी मां चांदनी के साथ खटीमा जाने के लिए हल्द्वानी पहुंची। यहां रोडवेज स्टेशन में वह खाने की चीज लेने के लिए बस से उतरी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440