नैनीतालः राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र सिंह परिहार ‘राजू’ का फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या से हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र सिंह परिहार ‘राजू’ का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिला। ड्यूटी से लौटने के बाद बाजार से घर पहुंचे राजू को उनके बच्चों ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिवारजन और पड़ोसियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें -   शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं…तो जरूर करें ये अचूक उपाय

राजू को तत्काल बी.डी. पांडेय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दिवंगत राजू ने पिछले 15 वर्षों तक तहसील में सेवाएं दीं और अपने ईमानदार व मिलनसार स्वभाव के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय थे। उनके दो बेटे हैं, जो इस समय भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा 7 और 8 में पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से सीएम धामी का बड़ा सियासी दावा-पश्चिम बंगाल और असम में बनेगी बीजेपी सरकार

घटना की जानकारी मिलने पर पटवारी भुवन जोशी सहित कई कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440