नैनीतालः 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर में मिला, इलाके में हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। शनिवार सुबह नैनीताल जिले के रामनगर हाथीडंगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव सिंचाई नहर से बरामद होने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोतीपुर नेगी पीरुमदारा निवासी आजम अल्वी के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितम्बर की शाम आजम अल्वी घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से सामान लेने निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने हाथीडंगर के पास नहर में शव देख पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। मृतक के साले असलम शाह ने पुष्टि की कि शव उनके जीजा आजम अल्वी का ही है। यह देख परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल रामनगर अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल

परिजनों ने बताया कि आजम अल्वी बेहद ईमानदार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440