नासरों मंसूर गुर गोबिंद सिंघ,एज़दी मंजूर गुर गोबिंद सिंघ, गुरपर्व के मौके पर निकली पांचवीं प्रभातफेरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरपर्व के मौके पर पांचवीं प्रभात फेरी आयोजित हुई। शबदी जत्थों के रूप में संगत का उत्साह देखते ही बनता था।

सोमवार को प्रभातफेरी सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू हुई। नैनीताल रोड, तिकोनिया चौराहा, ठंडी सड़क, गोविंद पूरा, सुभाष नगर, आवास चौराहा, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल होते हुए गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा पहुंची। जगह जगह संगत ने घरों को बिजली की मालाओं से सजा कर, आतिशबाजी कर व प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा पहुंच कर कमेटी ने प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया , संगत ने कीर्तन दरबार में हाज़िरी भरी और मुख्य ग्रंथी जी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया। अतः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंघ ने गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा कमेटी, अध्यक्ष अमरजीत सिंघ बिंद्रा व संगत का धन्यवाद किया। इस क्रम में कल आखरी प्रभातफेरी गरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा हल्द्वानी जाएगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 11 जिलों में 27 जून तक होगी बारिश, 25 जून तक येलो अलर्ट

प्रभातफेरी में रंजीत सिंघ,अमरजीत सिंघ,नरेंद्रजीत सिंघ रोडू,परमजीत सिंघ शंटी, जसपाल सिंघ, रविंदर पाल सिंघ, तजिंदर सिंघ, जसपाल सिंघ मालदार, परविंदर सिंघ प्रिंस, गुरप्रीत सिंघ, त्रिलोक सिंघ, अवनीत सिंघ, चरनजीत सिंघ, मनजिंदर सिंघ, अमरजोत सिंघ, हरमीत सिंघ, अमनप्रीत सिंघ, अमरीक सिंघ, कुलवंत सिंघ, हरप्रीत सिंघ, मंजीत सिंघ, गुरविंदर सिंघ, सनप्रीत सिंघ, बलविंदर सिंघ आदि ने सहयोग किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440