प्रदान किया जायगा ‘‘नेशनल मीडिया अवार्ड-2020

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2012 से संचालित वोटर अवेयरनेस अवार्ड के क्षेत्र में प्रिन्ट, इलैक्ट्रानिक, रेडियो एवं सोशल मीडिया द्वारा ‘‘वोटर एजुकेशन एण्ड एवेयरनेस’’ निर्वाचन कम्पेनिंग में किए गए उत्कृष्ट कार्यो हेतु वर्ष 2020 के दौरान बैस्ट कैम्पेनिंग के लिए नेशनल मीडिया अवार्ड-2020 दिया जाना है। सभी मीडिया संगठनों प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रानिक रेडियो मीडिया और ऑनलाईन (इन्टरनेट/सोशल) मीडिया को सूचित करना है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड-2020 हेतु 4 श्रेणियों में मीडिया संगठनों की नामंकन प्रविष्टियां संस्तुति सहित 20 नवम्बर 2020 तक भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त के क्रम में निर्देशित किया गया है कि वर्ष 2020 के दौरान ‘‘वोटर एजुकेशन एण्ड एवेयरनेस’’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य/योगदान करने वाले एक या अधिक मीडिया संगठनों की ‘‘नेशनल मीडिया अवार्ड-2020 निर्धारित 4 श्रेणियों (प्रिन्ट, टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया) के अन्तर्गत आयोजन प्रविष्टयां 10 नवम्बर 2020 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून अथवा 20 नवम्बर 2020 तक सीधे आयोग के स्तर पर गठित ज्यूरी के विचारार्थ प्रेषित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440