नीरज मिश्रा को मिला राष्ट्रीय पर्यावरण प्रहरी सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे नीरज मिश्रा को विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पर्यावरण प्रहरी सम्मान मिला है। उक्त सम्मान उन्हें तुलसी नींबू आँवला संवर्धन संस्थान कानपुर के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, शान्ती फॉउन्डेशन गोण्डा, स्वदेश संस्थान भारत, ग्लोबल रेडियंट इकोनॉमिक एण्ड इनवायरमेंटल ट्रस्ट गोण्डा व भाभा विज्ञान क्लब (विपनेट) गोण्डा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ई पोस्टर प्रतियोगिता व वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर दिया गया है। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों व जनपदों से पर्यावरण प्रेमी प्रतिभाग करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान दिया साथ ही पोस्टर बनाकर पर्यावरण सरंक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी किया। जिसमें हल्द्वानी से नीरज मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया था।

कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि नीरज मिश्रा पिछले कई वर्षाे से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे है और मिशन ग्रीन इण्डिया अभियान में जुड़कर वृक्षारोपण करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे है, जिसके लिए कार्यक्रम आयोजक मण्डल द्वारा नीरज मिश्रा को ऑनलाइन सर्टिफिकेट देकर राष्ट्रीय पर्यावरण प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मिश्रा ने सभी लोगों का आहवान करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है और यह एक नेक कार्य भी है। उन्होंने बताया की वे हर साल अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हैं।

Apply Online admission 2020-21 visit :
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्र आंदोलन उग्र! शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी पर बवाल, पुलिस से धक्का-मुक्की
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440