लोगों द्वारा उनके इस कार्य प्रणाली की हो रही हैं भूरि-भूरि प्रशंसा
समाचार सच, हल्द्वानी। कोराना वायरस बीमारी के चलते लॉकडाउन में कोटाबाग व हल्द्वानी ब्लॉक के अंतिम गांवों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी द्वारा अत्यंत निर्धन असहाय बेसहारा दिव्यांग आदि लोगों तक पर्याप्त राशन आदि की मदद पहुंचाई जा रही है। लोगों द्वारा उनके इस कार्य प्रणाली को काफ़ी सराहा जा रहा है।
ज्ञात हो कि जहां एक तरफ लोगों द्वारा मात्र प्रचार-प्रसार हेतु राशन मास्क आदि देने पर फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है, वही नीरज तिवारी द्वारा बिना किसी प्रचार प्रसार के बड़े पैमाने पर लोगों तक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। नीरज तिवारी अपनी संस्था सेतु सामाजिक विकास समिति को माध्यम से स्वयं का पैसा खर्च कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
इधर कोटाबाग कनिष्क क्लॉक प्रमुख कुलदीप तड़ियाल, कमल पडलिया ग्राम प्रधान रितु जोशी ग्राम प्रधान भोपाल सिंह ग्राम प्रधान आदि लोगों ने संयुक्त रूप से इस समाजसेवा के लिये नीरज तिवारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और कहा कि श्री तिवारी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विषम परिस्थिति पर जान जोखिम में डालकर समाज सेवा में लगे हुए हैं। इससे उनका वास्तविक रूप देखने को मिलता है। वर्तमान कोरोना काल में नीरज तिवारी गरीबों के बीच देवदूत के रूप में कार्य कर रहे है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















