पड़ोसियों पर लगाया गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पड़ोसियों पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में राजपुरा पड़ाव निवासी कुसुम पत्नी हरिओम ने कहा है कि उसकी पड़ोसी सुनीता व उसका पति लाला राम आये दिन उसके साथ गाली गलौज व लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। आरोप है कि दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते दिवस उसने उसके भांजे पिंटू पर भी पत्थरों से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440