पड़ोसी के बेटों पर लगाया बेटी के साथ गाली-गलौज व अश्लील हरकत करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पड़ोसी में रहने वाले चार भाईयों पर उसकी पुत्रियों के साथ गाली गलौज व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर नगर निवासी नन्ही पत्नी मुनब्बर का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले पवन, अमित, रोहित, राहुल पुत्र त्रिलोक आये दिन उसकी पुत्रियों के साथ गाली गलौज व अश्लील हरकतें करते रहते हैं। कई बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है आखिर में महिला को पुलिस की शरण में आना ही पड़ा। महिला ने पुलिस को आरोपियों से अपनी पुत्रियों के लिए खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440