नेपाल में तबाही की बाढ़: 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता, 8 से ज्यादा मौतें

खबर शेयर करें

समाचार सच, काठमांडू। नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती इलाके में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में अचानक भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई बस्तियां, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं बाढ़ की चपेट में आ गईं। शुरुआती रिपोर्टों के बाद अब मृतकों की संख्या कम से कम 8दृ9 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

सबसे बड़ी चिंता 384 यात्रियों के लापता होने को लेकर है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची के मुताबिक इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय और 37 गैर-निवासी भारतीय (छत्प्) शामिल हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड समेत कई देशों के नागरिक भी लापता बताए गए हैं। हालांकि पर्यटन बोर्ड ने साफ किया है कि यह प्रारंभिक सूची है और संबंधित एजेंसियां यात्रियों की स्थिति का सत्यापन कर रही हैं।

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच भोटेकोशी नदी में अचानक जबरदस्त उफान आया। देखते ही देखते नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुस गया और कई जगह भारी नुकसान हुआ। रसुवा के तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सुरक्षाकर्मी भी प्रभावित हुए हैं। नेपाल पुलिस के 26 जवानों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें -   महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर सरकार को दिखाया आईना

बाढ़ का असर सिर्फ आबादी तक सीमित नहीं रहा। कई पुल और सड़कें बह गईं, जबकि बिजली उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रभावित परियोजनाओं की क्षमता करीब 430 मेगावाट तक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट

बिहार तक बढ़ी चिंता
भोटेकोशी नदी आगे चलकर त्रिशूली नदी तंत्र से जुड़ती है और भारत में गंडक नदी के रूप में प्रवेश करती है। ऐसे में नेपाल में आई इस अचानक बाढ़ को लेकर बिहार के नदी किनारे बसे इलाकों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली समेत निचले इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

उधर, नेपाल में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों और लापता यात्रियों की तलाश की जा रही है। पर्यटन बोर्ड ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए टोल-फ्री नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9851289445 जारी किया है।

महत्वपूर्ण: लापता यात्रियों की संख्या फिलहाल नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची पर आधारित है। सत्यापन के बाद आंकड़े बदल सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440