केदारनाथ की यात्रा करके लौट रही नेपाल की महिला को लगी घोड़े की टक्कर, खाई में गिरने से हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के निकट एक दुखद घटना में घोड़े की टक्कर से 45 वर्षीय महिला यात्री जिखाकोदरिम की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई।

महिला, जो जिला बीरा, नेपाल की निवासी थी, केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रही थी जब यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद महिला का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर दीपक भट्ट और संजय भट्ट ने मामले की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार; 4 तमंचे, 7 कारतूस और लूटी रकम बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440