हल्द्वानी में ट्रक की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत, जेसीबी मशीन पर करता था कार्य

खबर शेयर करें

Nepali laborer died after being hit by a truck in Haldwani, used to work on JCB machine

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया

जानकारी के अनुसार मूल से नेपाल में रहना वाला विजय कुमार यहां गोरापड़ाव में एजेंसी में जेसीबी मशीन पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि विजय कुमार यहां गोरापड़ाव में लालकुआं रोड स्थित सड़क किनारे बैठा हुआ था। तभी अचानक एक बड़ा ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। शोरगुल सुन कर पास के लोग वहां पहुंच गये। जमा भीड़ को देख मौके पर का फायदा उठा कर चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। लोगों द्वारा दी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई

पुलिस ने मामले में ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार ट्रक चालक की तलाश में लगी हुई है। इधर मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्पोज के मुताबिक मृतक मजदूर गोरापड़ाव में काम करता था मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440