समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साफ नियत वाली सरकार ने देश के किसानों को समृद्ध बनाने की नीयत से कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक तथा कृषक कीमत आश्वाशन और कृषि सेवा पर करार विधेयक लाये गये। ये तीनों विधेयक कृषकों को अपनी कृषि उपज के विपणन की पूर्ण स्वतंत्रता कीमत के निर्धारण की स्वतंत्रता प्रदान करेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रावत ने गुरूवार को कुमांऊ संभाग कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोंधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा दुस्प्रचार कर कुछ किसानों को भ्रमित किये जाने का कार्य किया जा रहा है और उन्हें अनावश्यक रूप से गलत व्याख्या कर भयभीत करने का प्रयास घोर निन्दनीय है। ये दर्शाता है कि ऐसे लोग और ऐसे दल अपनी राजनीति महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए किसी के भी हित से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त हो जायेगी। जबकि इस कृषि बिल में ऐसा कोई प्रावधान ही नहीं है। कृषि बिल में साफ निर्देशित किया गया है कि किसानों की जमीन की बिक्री, लीज और गिरवी रखना पूरी तरह से निषिद है। करार फसलों का होना है न कि जमीनों का इसलिए ऐसा दुस्प्रचार करना कि किसान की जमीन पूंजीपतियों को दी जायेगी। ये बात नितांत भ्रामक व मिथ्या है।
प्रकाश रावत ने बताया कि इन विधेयकों के पारित हो जाने से कृषि फसल की कीमत के मामलों में बाजार की अनिश्चितता समाप्त होगी तथा किसान अपनी फसल बोने से पूर्व जो करार करेगा उसमें निर्धारित मूल्य ही उसे फसल तैयार होने पर प्राप्त होगा। चाहे बाजार भाव कम ही क्यों न हो जाये अर्थात किसान को किसी भी कीमत पर नुक्सान नहीं होना चाहिए। ऐसी सरकार की मंसा और नीयत है भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडी समाप्त हो जायेगी जबकि ऐसा कोई प्रावधान इस विधेयक में नहीं है। किसान की इच्छा है कि वो चाहे तो अपनी फसल मंडी में बेचे या राज्य या राज्य के बाहर कहीं और बेचे। कुल मिलाकर उपरोक्त विधेयक किसानों को कृषि कार्य करने में पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करते हैं और पहले की अपेक्षा कीमत निर्धारण करने की भी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी और भाजपा नीत सरकार के मुखिया मोदी का मानना रहा है कि इस देश का अन्नदाता हमारा किसान समृद्ध होना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


