उत्तराखंड में सौर ऊर्जा मिशन को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने जारी की जागरूकता पुस्तिका

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काउंसिल ऑफ एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) द्वारा तैयार की गई सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक पुस्तिका जारी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और बढ़ती ऊर्जा जरूरतें पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभर रही हैं। ऐसे में सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   डीएम ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल जिले ने हासिल किया दूसरा स्थान

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए जो लक्ष्य तय किया था, उसे निर्धारित समय से पहले ही लगभग पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में हजारों घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का काम तेजी से किया गया है और इस दिशा में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में बड़ी संख्या में आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ा है, बल्कि लोगों के बिजली खर्च में भी कमी आने लगी है।

यह भी पढ़ें -   कोटाबाग की भावना देवी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, बकरी पालन से बदली परिवार की तस्वीर

उन्होंने यूपीसीएल, ऊरेडा और संबंधित विभागों की सराहना करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार की ओर से सौर कौथिग, जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल सोलर प्लांट लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा अभियान का सहभागी बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए आदर्श मॉडल के रूप में उभरेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440