कुमाऊं विवि के नए छात्र 21 तक भर सकेंगे विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने बीए, बीएससी व बीकॉम में नए विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने की तिथि 15 दिसंबर की जगह 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दी है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि आगे तिथि को बढ़ाया जाना संभव नहीं होगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के पूर्व छात्रों (एक्स स्टूडेंट्स) के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने की तिथियां घोषित कर दी हैं। बताया है कि परीक्षा आवेदन पत्र 20 से 27 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।

कल से भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म
कुमाऊं विवि ने सोमवार को बीएससी, बीए व बीकॉम के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर यानी विषम सेमेस्टर की मुख्य, बैक एवं पूर्व छात्रों की परीक्षा का कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र 20 से 30 दिसंबर के बीच भरे जा सकेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440