मंच शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक से बढ़कर कानूनी मोड़ ले चुका है। मामले में श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ताओं विनोद कुमार आर्य और अमित कुमार का आरोप है कि राहुल गांधी की ओर से अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(Q) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट के ढिकाला जोन में पर्यटकों की बंपर डिमांड, 21 दिसंबर तक नाइट स्टे की बुकिंग फुल

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कथित टिप्पणी सार्वजनिक मंच से की गई, जिससे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर के सांवल्दे पंचायत उपचुनाव में नीना बेलवाल की जीत, कमल बेलवाल को 283 वोटों से हराया

वहीं, यह पूरा विवाद उस समय और गरमा गया जब हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण का कार्यक्रम किया गया। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी पहले से ही तेज है।

अब राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद हल्द्वानी का मंच शुद्धीकरण विवाद एक नए राजनीतिक और कानूनी विवाद में बदलता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440