समाचार सच की टीम ने बांटे मॉस्क

खबर शेयर करें

पार्वती किरौला व अरूणा टंडन ने किया सहयोग

पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला व समाजसेवी अरूणा टंडन

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां समाचार सच न्यूज बेव पोर्टल लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं आज उसकी टीम ने पुलिस कर्मियों व अनरू जरूरतमंदों को मॉस्क बांटे। इधर मॉस्क बनाने में समाजसेवी अरूणा टंडन ने कपड़ा उपलब्ध कराया। वहीं इन्हें सिलने में खालसा नेशलन गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला का योगदान रहा।

गौरतलब है कि शहर में कोरोना वायरस से बचाव के लिये तमाम संगठन कार्य कर रहे हैं, इनमें समाचार सच न्यूज बेव पोर्टल भी अहम रोल अदा कर रहा है। न्यूज पोर्टल समाचार सच कोरोना से बचाव के बारे में प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। वहीं मॉस्क आदि भी बांटे जा रहे है। इस क्रम में आज समाचार सच न्यूज बेव पोर्टल की टीम ने शहर में कार्यरत पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, सफाई कर्मी, रिक्शा चालकों, ट्रक ड्राइवर सहित अन्य लोगों को मॉस्क बांटे।

इधर मॉस्क तैयार के लिए समाजसेवी अरूणा टंडन ने अपने संस्थान से कपड़ा दिया। वहीं उन्हें सिलने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाचार सच के सम्पादक अजय चौहान, सहायक सम्पादक धीरज भट्ट, सह सम्पादक नीरू भल्ला, वरिष्ठ संवाददाता सुशील शर्मा, संवाददाता कमल जोशी व दीप्ति खर्कवाल, रोहित यादव व हर्षित चौहान उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440