एनआईए ने हल्द्वानी बनभूलपुरा बिलाली मस्जिद के इमाम और सहयोगी से घंटों पूछताछ के बाद छोड़ा, मोबाइल-लैपटॉप जब्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी बनभूलपुरा स्थित लाइन नंबर 8 की बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को केंद्रीय जांच एजेंसियों ने कई घंटों की पूछताछ के बाद शनिवार की रात को छोड़ दिया है। दोनों पर देश-विरोधी संगठनों से संपर्क में होने का शक जताया गया था।

सूत्रों के अनुसार, हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से शुक्रवार देर रात ढाई बजे एनआईए और एलआईयू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बिलाली मस्जिदके इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

कई घंटों तक चली प्रारंभिक पूछताछ के बाद एजेंसियों ने शनिवार की रात को दोनों को छोड़ दिया। हालांकि, जांच के लिए उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

एजेंसियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मौलाना आसिम कासमी व नज़र कमाल को आगामी दिनों में पुनः पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामनगर में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन! तड़के विद्युत विभाग और विजिलेंस का छापा, 15 से 20 लोगों पर थ्प्त् की तैयारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440