किसानों को कर्ज नहीं, शीघ्र दे राहत: डॉ0 इंदिरा

खबर शेयर करें

नेता प्रतिपक्ष की राज्य सरकार से मांग : तत्काल 10 हज़ार की आर्थिक मदद डाले किसानों के खातों में

https://youtu.be/wozXQdhp530

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को कर्ज ना देकर तत्काल राहत दे। उनका कहना था कि लॉकडाउन में सरकार ने बीस लाख करोड़ रुपये के पैकेज की बात कही है, लेकिन इससे हमारे अन्नदाता किसान का भला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसान पहले से कर्ज में था और इस लॉकडाउन के कारण उस पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है। ऊपर से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों पर आपदा लाने का कार्य किया है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि वो किसानों को राहत देने का कार्य करें और तत्काल 10 हज़ार की आर्थिक मदद उनके खातों पर पहुँचाये। साथ ही गन्ना, गेहूं और धान किसानों को फसल का लंबित भुगतान अतिशीघ्र देने सहित सभी फसलों का उचित समर्थन देने का कार्य करें, ना कि कर्ज देकर कर्ज को बढ़ाने का कार्य करें।

यह भी पढ़ें -   त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में समाई कार, हापुड़ निवासी युवक की मौत, दो घायल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440