चुनाव जीतने का कोई मंत्र नही, तुष्टिकरण छोड़े हरीश : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की चुनाव जीतने के लिए किसी गुरु मंत्र की जरुरत नही होती बल्कि इसके लिए परिश्रम, आम जनता के बी च जाकर विकास और झूठ से बचने की आवश्यकता होती है। उपवास के बजाए पश्चाताप पर हरीश रावत के कटाक्ष पर उन्होंने कहा की वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की राय का सम्मान करते है कि उन्हें कांग्रेस में प्रिंसिपल के लिए कोई उपयुक्त नेता नही मिला। उन्होंने कहा की वह 3 बार नैनीताल,एक बार हल्द्वानी और वर्तमान में कालादूँगी से विधायक चुने गए। उन्हें जनता ने विकास की बदौलत वोट किया और जनता परखने के बाद मत देती है। उन्होंने कहा की रावत तुष्टिकरण, और फरेब की राजनीति छोड़े तो विजय उन्हें भी मिलेगी। गौरतलब है कि हरीश रावत के प्रस्तावित उपवास पर बिगत दिनों बीजेपी अध्यक्ष ने रावत को अपने कार्यकाल में हुए भरष्टाचार पश्चाताप करने की सलाह दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440