उत्तराखंड में अभी राहत नहीं : मंगलवार को कोरोना के 126 मामले मिले

खबर शेयर करें

-प्रदेशभर में 1537 तक पहुंच गया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
-कोरोना संक्रमित महिला समेत दो की मौत

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में अभी कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहे है। मंगलवार को दिन तक 77 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं देर सायं 49 मरीज मिले जिससे प्रदेशभर में कुल 126 संक्रमित हो गए। अब राज्य के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों में मरीजों के मिलने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1537 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना संक्रमित महिला और होम क्वारंटाइन में रह रहे वृद्ध की मौत हुई है। कोरोना संक्रमित महिला सहारनपुर की रहने वाली थी और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, जिस शख्स की होम क्वारंटाइन में मौत हुई वो एक जून को दिल्ली से लौटा था। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा जा रहा है। मंगलवार को 126 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें टिहरी गढ़वाल 43, पिथौरागढ़ सात, हरिद्वार चार, नैनीताल चार, पौड़ी गढ़वाल चार, रुद्रप्रयाग चार, अल्मोड़ा एक, बागेश्वर तीन, देहरादून तीन और निजी लैब के चार मामले शामिल हैं। वहीं, 35 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1537 तक पहुंच गया है, जबकि 749 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही 719 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 89 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शेरपुर चांचक सहारनपुर निवासी महिला को आठ जून को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत, उच्च रक्तचाप समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार भर्ती होने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सोमवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला को दून अस्पताल शिफ्ट किया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। कोरोना की गाइलाइन के अनुसार लक्खीबाग श्मशानघाट में महिला की अंत्येष्टि की जाएगी। होम क्वारंटाइन में एक वृद्ध की मौत हो गई। वह एक जून को पत्नी के साथ दिल्ली से आए थे। तब से होम क्वारंटाइन थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को ने मौके पर पहुंचकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। पुलिस के मुताबिक आवास विकास, होली चौक निवासी 85 वर्षीय नंद थपलियाल और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी दिल्ली गए हुए थे। एक जून को वह दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचे। सोमवार शाम को नंद ने परिजनों को घबराहट होने की बात कही। इसके बाद देर रात अचानक उनकी मौत हो गई। मुरादाबाद के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को नालापानी स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां एक बार फिर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि दो दिन पहले ही संक्रमित आढ़ती के अंतिम संस्कार को लेकर भी हंगामा हुआ था। उस दौरान तय किया गया था कि अब दोबारा यहां पर कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा, लेकिन दो दिन बाद ही दोबारा ये किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल, कुछ लोग इसके के लिए तैयार हो गए हैं, जबकि कुछ लोग अब भी इसका विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440