कोरोना संक्रमण के 261 मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 के बाद कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई है। संक्रमित मरीजों की संख्या 1560 पहुंच गई है। इसमें 261 संक्रमित ऐसे हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यानी कांटेक्ट में आने से वे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 21 मई से 10 जून तक कुल संक्रमित मामलों में 16 प्रतिशत से अधिक लोगों में संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है। राज्य के 11 जिलों में 21 मई के बाद 261 संक्रमित मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसके बावजूद भी वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक देहरादून जनपद में है। बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले संक्रमित मामलों में स्वास्थ्य व पुलिस कर्मी के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए परिवार के सदस्य व अन्य करीबी हैं।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली से घर लौट रहा था बेटा, रास्ते में मौत ने रोका सफर… टांडा जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित मामलों में 16 प्रतिशत मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में अभी तक संक्रमित मरीजों में संपर्क में आने का कोई मामला नहीं मिला है। दोनों जिलों में संक्रमित मरीज दूसरे राज्यों से आए हैं। कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने बताया कि 20 दिनों के भीतर 16 प्रतिशत संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री न होने और संपर्क आने से संक्रमण होना चिंता का विषय है। इस मामले में सरकार को लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर से उठी भविष्य की खेती की नई आवाज़, शिवराज बोले- अब सिर्फ उत्पादन नहीं, जलवायु संकट से लड़ने की तैयारी जरूरी
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440