उत्तराखंड में अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देंखे लिस्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार एडीजी से लेकर जिले तक में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई है. राज्य में कुल 15 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई है।

भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. काफी समय से आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर चर्चा चल रही थी. इस पर शासन स्तर से होमवर्क भी किया जा रहा था। खास बात यह है कि तबादला सूची में एडीजी स्तर तक के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था का मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद अब मुख्यालय स्तर के बड़े अधिकारियों को भी बदला गया है. कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से अभिसूचना की जिम्मेदारी वापस लेते हुए एडीजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।

यह भी पढ़ें -   १८ अक्टूबर २०२४ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

ट्रांसफर की लिस्टः
-एपी अंशुमान को एक बार फिर कानून व्यवस्था से हटाते हुए एडीजी अभिसूचना बनाया गया है।
-नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी और एटीसी की जिम्मेदारी दी गई है।
-मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
-अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक यातायात और चारधाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
-मंजूनाथ टीसी को उधम सिंह नगर के एसएसपी पद से हटाते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना बनाया गया है।
-नवनीत सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।
-मणिकांत मिश्र को उधम सिंह नगर की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
-आयुष अग्रवाल को टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-अमित श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की जिम्मेदारी मिली है।
-श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी दितीय की जिम्मेदारी दी गई है।
-अपर्णा यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
-विशाखा अशोक को पुलिस अधीक्षक अपराध की जिम्मेदारी मिली है।
-अक्षय प्रहलाद को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
-चंद्रशेखर घोड़के को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

    Ad Ad Ad Ad Ad

    सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

    👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

    👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

    👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

    हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440